1 Ampere me kitne watt hote hai | Ampere to watt

1 Ampere me kitne watt hote hai

1 Ampere me kitne watt hote hai

1 Ampere me kitne watt hote hai – 1 Ampere में कितने Watt होते है, या Ampere को watt में किस तरह बदले या 1 Ampere=watt. ये एक बहुत बार पूछा जाने वाला सवाल है। इस पोस्ट में हम 1 Ampere में कितने Watt होते है इसके बारे में ही बताने जा रहे हैं।

Ampere क्या होता है?

किसी भी सिस्टम में बहने वाली धारा को मापने के लिए जिस इकाई का उपयोग करते हैं, उसको ही एम्पीयर कहते हैं। प्रति सेकंड एक कूलम्ब चार्ज के बराबर हमारा एक एम्पीयर होता है। एम्पीयर शब्द एक फ्रांसीसी भौतिक विज्ञानी और गणितज्ञ आंद्रे-मैरी एम्पीयर के नाम से लिया गया है। एक एम्पीयर करंट विद्युत आवेश के एक कूलॉम के बराबर होता है, यानी 6.24×10 18 आवेश, एक सेकंड में बहना एक एम्पीयर कहलाता है।

दूसरे शब्दों में कहें तो, एक ओम प्रतिरोध के माध्यम से एक वोल्ट के बल द्वारा कार्य करने के लिए उत्पादित धारा की मात्रा है एक एम्पीयर होता है। साधारण तौर पे एक औसत के अनुसार देखे तो लगभग 200 से 250 वाॅट में 1 एंपियर होता है। मान लेते हैं हमारी पावर 250 वाॅट है और हमारी लाइम मेवोल्टागे भी 250 वाल्ट आ रही है तो कैलकुलेशन से जो वैल्यू निकलकर आएगी वह 1 एंपियर होगी। जिसको नीचे समझाया गया है।

पावर और वोल्टेज से एंपियर निकलने का फार्मूला :-

ऐसे ही अगर हम वाॅट यानी पावर को दोगुना कर देते हैं और वोल्टेज सेम रहता है तो :-

अब यहां पे ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर वोल्टेज कम होंगे तो एंपियर बढ़ जाएगा, और वोल्टेज ज्यादा हो जाएगी तो एंपियर कम हो जाता है। जैसे :-

I = 1000/250 = 4 एंपियर
I = 1000/220 = 4.54 एंपियर

इस तरह ये आप यहां पे देख सकते हैं कि जब वोल्टेज ज्यादा थी तो 4 एंपियर थे। लेकिन जब वोल्टेज कम किये गए तो 4.54 एंपियर हो हो गए।




1 Ampere में कितने Watt होते है

हमारा जो दोनों प्रकार का इलेक्ट्रिक करंट होता है, जैसे कि AC यानी अल्टरनेटिंग करंट और DC यानी डायरेक्ट करंट। इन दोनों में ही 1 एंपियर में कितने वाट होते हैं, वह अलग-अलग होते हैं और दोनों को निकालने का अलग-अलग फॉर्मूला होता है। तो नीचे हम इनके बारे में एक-एक करके आपको बता रहे हैं।

DC में 1 Ampere में कितने Watt होते है

DC यानी डायरेक्ट करंट के लिए 1 Ampere में कितने watt होते हैं, इनको आप फॉर्मूले की मदद से आसानी से कैलकुलेट कर सकते हैं। DC यानी डायरेक्ट करंट के लिए वाट निकलने का फार्मूला न8के दिया गया है।

P = I × V

इस फॉर्मुले में P – पावर (वाट) है, I – करंट है और V – वोल्टेज है। तो इस प्रकार से हम निकल के देखते हैं। हम यहां पे मान लेते हैं हमारे सर्किट की वोल्टेज 24 वोल्ट है। और उसमें करंट 1 amp फ्लो कर रहा है तो :-

तो ऐसे में अगर हमारे सर्किट की 24 वोल्ट और करंट 1 amp फ्लो कर रहा है तो हमारी पावर 24 Watt होगी। ऐसे ही हम अब 5 amp के लिए कैलकुलेट करके देखते हैं तो :-

P = I × V

P = 5 × 24

P = 120 W

तो ऐसे में अगर हमारे सर्किट की 24 वोल्ट और करंट 5 amp फ्लो कर रहा है तो हमारी पावर 120 Watt होगी। यानी 5 Ampere में 120 Watt होंगे।

AC में 1 Ampere me kitne watt hote hai

AC में Ampere से वाट निकलना DC के मुकाबले थोड़ा अलग तरह से है। क्योंकि AC में पावर फैक्टर भी लेना पड़ता है। और AC में सिंगल फेज के साथ साथ 3 फेज में भी Ampere से वाट निकालते हैं। क्योंकि सिंगल फेज और थ्री फेज में भी 1 Ampere में अलग अलग वाट होते हैं।

Single Phase में 1 Ampere me kitne watt hote hai

AC में पावर निकलने के लिए हमे अलग फॉर्मूले का उपयोग करना पड़ता है। यहाँ पे पावर फैक्टर का रोल भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। सिंगल फेज AC में 1 Ampere में कितने Watt होते है ये निकलने के लिए नीचे दिए गए फॉर्मूले की मदद ले सकते हैं।

P  = Amps X Volt X P.F

अब ऊपर दिए गया फॉर्मूले के अनुसार हम देखते हैं कि 1 Ampere में कितने Watt होते है। हम यहां पे करंट 1 एम्पेयर, वोल्टेज 220 और पावर फैक्टर 0.9 मानके चलते हैं।

I = 1
V = 220
PF = 0.9

तो ऐसे में : –

P  = Amps X Volt X P.F

P = 1×220×0.9

P = 198

तो इस हिसाब से 1 एम्पेयर में 198 वाट होते हैं। अब हम वोल्टेज और पावर फैक्टर को कम या ज्यादा करके देखते हैं तो।

I = 1
V = 230
PF = 0.8

तो  ऐसे में : –

P  = Amps X Volt X P.F

P = 1×230×0.8

P = 184

तो इस हिसाब से 1 एम्पेयर में 184 वाट होते हैं। यानी के 1 एम्पेयर में कितने वाट होते हैं ये हमारी वोल्टेज और पावर फैक्टर पे निर्भर करता है।

ये भी पढ़ें: –

Three Phase में 1 Ampere me kitne watt hote hai

AC में Three Phase में 1 Ampere में कितने Watt होते है, ये निकलने के लिए सिंगल फेज वाला फार्मूला ही काम आता है। लेकिन जैसे सिंगल फेज में पावर फैक्टर लेना पड़ा था। तो यहां पे पावर फैक्टर के साथ साथ हमे अंडर रुट 3 (√3) की वैल्यू भी यहाँ पे हमको लेनी पड़ेगी। और अंडर रुट 3 (√3) की वैल्यू 1.732 होती है। तो थ्री फेज AC में 1 Ampere में कितने Watt होते है, ये निकलने के लिए नीचे दिए गए फॉर्मूले की मदद ले सकते हैं।

P = V × I × PF × 1.732

हम यहां मान के चलते हैं : –

I = 1
V = 430
PF = 0.8

तो ऐसे में:-

P = V × I × PF × 1.732

P = 430×1×0.8×1.732

P = 595

तो इस हिसाब से थ्री फेज के 1 एम्पेयर में 595 वाट होते हैं। अब हम वोल्टेज और पावर फैक्टर को कम या ज्यादा करके देखते हैं तो।

I = 1
V = 410
PF = 0.9

तो ऐसे में:-

P = V × I × PF × 1.732

P = 410×1×0.9×1.732

P = 639

तो इस हिसाब से 1 एम्पेयर में 639 वाट होते हैं। तो इन फॉर्मूलों से आप DC, सिंगल फेज AC और थ्री फेज AC के 1 एम्पेयर में कितने वाट होते हैं ये निकाल सकते हैं।

तो उम्मीद है आपको 1 ampere me kitne watt hote hai, 1 ampere to watt, 1 ampere is equal to how many watts, 1 ampere me kitne watt hote hain, 1 ampere mein kitne watt hote hain से जुड़ी हुई पोस्ट आपको पसंद आई होगी। आपको हमारी ये पोस्ट कैसी लगी आप हमें कमेंट में बता सकते हैं या हमसे कांटेक्ट कर सकते हैं। अगर आपको ये पोस्ट ज्ञानवर्धक लगी हो तो दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। साथ ही हमारे YouTube Channel Electrical Help सब्सक्राइब भी कर सकते हैं।

2.7/5 - (6 votes)
Previous articleDiode in Hindi | Diode kya hota hai
Next articleohm’s law in hindi | ohm ka niyam kya hai

4 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here